जालंधर में ड्राइविंग सीखने के दौरान बड़ा हादसा, मुख्य चौक पर कार पलटी, इलाके में अफरा-तफरी

जालंधर: शहर के प्रेस क्लब चौक के पास देर रात एक कार के पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपनी पत्नी को कार चलाना सिखा रहा था। इसी दौरान जब उनकी कार प्रेस क्लब चौक के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार में फंसे पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद लोगों ने मिलकर कार को सीधा किया और सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया, जिससे जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ, जिसके कारण सड़क पर ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम था। यही वजह रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।